संदेश

जुलाई, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

आख़िरी सांस तक!

 मैं जिन्दगी से हार मान चुका हूं, बहुत कोशिश किया है जीने कि  बहुत ऋण बाकी है अभी चुकाने को, साहिल अभी हार मान गया तो क्या जवाब देगा इस जमाने को। किसी रात सो जाऊ और मेरा सवेरा न हो, मेरे तन को सफेद चादर से ढांक देना,  क्योंकि इस ज़माने मे अब मेरा कोई सवेरा न हो। कुछ देर तक कुछ लोग कोशिश करेंगे मुझे जगाने को, मैं उनको अब समझ न पाऊंगा, क्योंकि छोड़ चुका इस माया रुपी जमाने को।  मुझको अब मालूम ना होगा की मां-बाप के दिल में क्या उलझने चल रही है,  मेरे यूं चले जाने को, कोशिश तो मैं भी नहीं किया थोड़ा और जीलूं इस जमाने को। अगर मैं किसी को याद यूं तो दो-तीन दिन याद रहूंगा, हसरत मेरा यही था कि मैं जिंदा ता उम्र रहूंगा। देखने को यहां है क्या, जीने को यहां है क्या,  घूम तो लिया, सीख तो लिया, अब जाकर सुकून की आखिरी सांस लिया, मैंने आखिरकार जिंदगी से हार मान लिया।।

आख़िरी नज़र

आख़िरी नज़र  पहली नज़र और आखिरी नज़र पहली नज़र में कुछ ऐसा जादू था, कि दिल आज तक उसी का कैदी है। वो निगाहें मिलीं और वक़्त थम सा गया, मानो रूह ने रूह को पहचान लिया हो। आखिरी नज़र भी कमाल थी उनकी, जब रुख़सत हुए तो आँखों में नमी दे गए। वो पल जब पलकें झुकीं और फिर उठी नहीं, एक उम्र का ख़ामोश पैग़ाम दे गए। पहली नज़र ने इश्क़ की राह दिखाई, आखिरी नज़र ने जुदाई का दर्द सिखाया। दोनों ही नज़रों का अपना मुकाम है, एक ने ज़िंदगी दी, दूजे ने फना किया। पहली नज़र में वो मुस्कान थी, जो आज भी दिल को बहलाती है। आखिरी नज़र में  वो उदासी थी,