संदेश

ज़िंदगी

 जिंदा हो मगर इस जिंदगानी का क्या फ़ायदा  जिंदा हो मगर इस जिंदगानी का क्या फ़ायदा__ ग़ालिब जब किसी से मोहब्बत न हो सके तो इस जवानी का क्या फ़ायदा!

Kaha hai Khawab ab tk

चित्र
  मैं तारीफ़ करूं तो किसकी करूं। कोई तो होना चाहिए जिसको मैं झूठा बना सकूं, क्योंकि तारीफ़ अक्सर झूठे ही होते हैं। भला कोई चांद सितारा कैसे तोड़ लाए, मैं तो उनको दूकानों से उसके लिए ख़रीद लाऊं। लाए भी तो किसको दें कोई हो भी उन सितारों जैसा, जिसको वो चांद सितारे देख कर खुद ब खुद शर्मा जाएं। ख़्वाब मैं देखता हु उसका जिसको मैंने आज तक देखा नहीं,  क्या चांद सितारे तोड़ लाऊं उसके लिए जिसको मैं जनता नहीं। मुर्शीद यह बेरहम यह दुनिया जिसको देखती नहीं उसके लिए भी चांद सितारे तुड़वाने की शायरी करती थकती नहीं।

आख़िरी सांस तक!

 मैं जिन्दगी से हार मान चुका हूं, बहुत कोशिश किया है जीने कि  बहुत ऋण बाकी है अभी चुकाने को, साहिल अभी हार मान गया तो क्या जवाब देगा इस जमाने को। किसी रात सो जाऊ और मेरा सवेरा न हो, मेरे तन को सफेद चादर से ढांक देना,  क्योंकि इस ज़माने मे अब मेरा कोई सवेरा न हो। कुछ देर तक कुछ लोग कोशिश करेंगे मुझे जगाने को, मैं उनको अब समझ न पाऊंगा, क्योंकि छोड़ चुका इस माया रुपी जमाने को।  मुझको अब मालूम ना होगा की मां-बाप के दिल में क्या उलझने चल रही है,  मेरे यूं चले जाने को, कोशिश तो मैं भी नहीं किया थोड़ा और जीलूं इस जमाने को। अगर मैं किसी को याद यूं तो दो-तीन दिन याद रहूंगा, हसरत मेरा यही था कि मैं जिंदा ता उम्र रहूंगा। देखने को यहां है क्या, जीने को यहां है क्या,  घूम तो लिया, सीख तो लिया, अब जाकर सुकून की आखिरी सांस लिया, मैंने आखिरकार जिंदगी से हार मान लिया।।

आख़िरी नज़र

आख़िरी नज़र  पहली नज़र और आखिरी नज़र पहली नज़र में कुछ ऐसा जादू था, कि दिल आज तक उसी का कैदी है। वो निगाहें मिलीं और वक़्त थम सा गया, मानो रूह ने रूह को पहचान लिया हो। आखिरी नज़र भी कमाल थी उनकी, जब रुख़सत हुए तो आँखों में नमी दे गए। वो पल जब पलकें झुकीं और फिर उठी नहीं, एक उम्र का ख़ामोश पैग़ाम दे गए। पहली नज़र ने इश्क़ की राह दिखाई, आखिरी नज़र ने जुदाई का दर्द सिखाया। दोनों ही नज़रों का अपना मुकाम है, एक ने ज़िंदगी दी, दूजे ने फना किया। पहली नज़र में वो मुस्कान थी, जो आज भी दिल को बहलाती है। आखिरी नज़र में  वो उदासी थी,

इकतरफा इश्क़

चित्र
 अभी तो हम आए है, आप में कुछ बात तो होगी तभी तो हम आए है। क्यों आप हमें अपने अलफाजों से घुमा रहे हो, क्या होता अगर आप हमसे बातें करते रहते, ऐसे तो मुलाकाते रोज़ाना हुआ करती हैं अब आप ख़ास लगने लगे हो इसलिए मुलाकातें रोज़ाना हुआ करती है। दीदार जैसे सांझ सवेरे दीवार की हुआ करती हैं, मेरे दिल की बातें भी तो सुन लो कुछ बातें प्यार हुआ करती है। हम अडिग रहे सिर्फ़ आपको निहारते रहे, क्या लगता हैं रोज़ाना उसका ख़्वाब रहे। कभी मुझसे से हिमाकत न हुई की उससे दो मीठी बातें बोल दें, जबतक रहा सहमा रहा, मुझको लगा की वहीं कुछ तो मुझसे बोल दें! अगर मेरे दिल के अलफाजों को ठुकरा दिया तोज़ यह आंखें उससे आजीवन रूबरु न कर पाएंगी, दिल की बातें दिल में न रह पाएंगी, अगर नामंजूर कर दिया तो, यह आंखें वर्षों तक सो न पाएंगी। यह दिल बहुत डरता हैं जो मिला नहीं उसके खोने से_2 तब कितना डरेगा अगर पूछ लिया उसकी दिल की बात उसके मेरे होने से। मुलाकातें तो होती रहेंगी अजनबी की तरह, इतना तो सब्र होगा मेरे दिल को वह मिल न सकी तो क्या, सामने आती तो रहेंगी रोज़ाना अजनबी की तरह। इश्क़ रहे, अधूरा रहे, इश्क़ रहे इकतरफा रहे, म...

मैं हु!

चित्र
मैं उदास हु, मैं कौन हूं, मैं क्या हूँ, मैं उस कस्ती का पताका हु, जिसे नहीं मालूम कि यह हवाओं का रुख क्या है, मैं लहर रहा वोह धार हु, जिसे मालूम न तूफ़ान क्या है, मैं वो जज़्बात हु जिसे ख़ुद के किनारे का पता क्या हैं। क्योंकि मैं कितना उदास हु। मैं दीप लिए दो पग भूमि में ख़ुद को समेट लेना चाहता हूं, विरह के दीपक से मैं खुश होने का चाह रखता हूं, क्योंकि खुद मैं उदासीन दुनियां से,यूं पंख फैलाए अलविदा चाहता हु। जब दिख रहा हु तो लोग उदास नहीं मानेंगे, क्योंकि जिंदगी का फ़ितरत है दिखना, चेहरे का दर्द यूं छुप जाना, इन आँसुओं की पीछे भी अपनी अजीब कहानी है, हँसी की भीड़ में छुपी एक उदासीन वीरानी है।

Jindagi Jine ki rah

चित्र
"ज़िंदगी क्या है?" एक समय की बात है, एक वृद्ध संत हिमालय की गुफा में वर्षों से ध्यान साधना में लीन थे। दूर-दूर से लोग उनके पास जीवन के उत्तरों की तलाश में आते, लेकिन वे मुस्कुराकर बस एक ही बात कहते — "जीवन कोई उत्तर नहीं, एक अनुभव है।" एक दिन एक नौजवान युवक, जिसका मन शंका, संघर्ष और अस्थिरता से भरा था, वहाँ पहुँचा। उसने संत से पूछा, "बाबा, कृपा करके बताइए, ये ज़िंदगी आखिर है क्या?" संत ने उसकी ओर देखा, मुस्कुराए और बोले, "कल सुबह सूर्योदय से पहले नदी किनारे आना। तुम्हारा उत्तर वहीं मिलेगा।" अगली सुबह, युवक नियत समय पर पहुँच गया। संत ने उसे एक मिट्टी का दिया दिया और कहा, "इसे लेकर इस पहाड़ी रास्ते पर चलो और ध्यान रखना — दीया बुझना नहीं चाहिए। जब लौटोगे, तब जीवन का अर्थ समझ पाओगे।" युवक दीये को लेकर चल पड़ा। रास्ता पथरीला था, कहीं अंधेरे में गड्ढे, तो कहीं तेज़ हवाएँ। उसने बड़ी सावधानी से दिया बचाकर सफ़र पूरा किया। जब लौटा, तो गर्व से बोला, "बाबा, देखिए, दिया नहीं बुझा। मैंने संभाल कर रखा।" संत मुस्कुराए, फिर गंभीर स्व...