मां का आंचल अब दूर हैं!

हम सभी एक दूसरे के लिए नए नए होते है, न एक दूसरे जानते है न पहचानते है, धीरे धीरे जब कोई बोलता है, तो लगता है यह अपना हैं जो मेरा देखभाल कर रहा हैं| फ़िर वोही गोद में सुकून आने लगता है, और हमें कोई और गोद में उठाता है तो कुछ वक्त के लिए खुश तो होते है, लेकिन जैसे ही आपको भूख लगी और रोने लगें उसी समय आपका फिर गोद बदल दिया जाता है, फिर आपको सुकून तो मां के आंचल में ही मिलती हैं।
वोह आंचल का कोना जिसे आप शायद खाना समझ के चबाया भी होगा, उसी आंचल से कभी बच्चे का आंसू पूंछे होगी मां ने। वोही गोदी थीं जहां बच्चा मां के सीने से सिमट के सोता है। वोह ख़ुशी फ़िर कहा मिलती हैं। जब पीछे मुड़के देखें तो आंचल तो वोही था, मां भी वोही थी जो माली की तरह ख्याला रखतीं थी। लेकिन समय बदल चुका था, हम कहीं दूर जा चुके थे। और उसका आंचल इस इंतेज़ार में था कि उसका बच्चा उसको अपने सराहना बनाने जरूर आयेगा, आंखें उसकी नम थीं कि उसका बच्चा पढ़ा लिखा बड़ा हो गया है, कि उसने उस आंचल को ही अपने से दूर एक आश्रम में छोड़ आया। अब आश्रम वाली मां क्या ही उसको अपना बचपन में जताया गया का प्यार बताती उसको, क्यूं ही बोलती गिरता हुआ बच्चे को उठना सिखाया, क्या वह बताती की आंचल से पंखा करती। बस उसी नम अश्रु से अपने बच्चे का कामयाब होने का दुआ करती रहीं उस आश्रम के द्वार पर। बच्चे को शायद यह अंदाज़ा नहीं था, कि उसने क्या खोया अपने जीवन में, खुश तो ओह अभी होगा क्योंकि उस आंचल की दुआ जो साथ है। अधिवक्ता सुन्दर लाल

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आख़िरी सांस तक!