संदेश

इकतरफा इश्क़

चित्र
 अभी तो हम आए है, आप में कुछ बात तो होगी तभी तो हम आए है। क्यों आप हमें अपने अलफाजों से घुमा रहे हो, क्या होता अगर आप हमसे बातें करते रहते, ऐसे तो मुलाकाते रोज़ाना हुआ करती हैं अब आप ख़ास लगने लगे हो इसलिए मुलाकातें रोज़ाना हुआ करती है। दीदार जैसे सांझ सवेरे दीवार की हुआ करती हैं, मेरे दिल की बातें भी तो सुन लो कुछ बातें प्यार हुआ करती है। हम अडिग रहे सिर्फ़ आपको निहारते रहे, क्या लगता हैं रोज़ाना उसका ख़्वाब रहे। कभी मुझसे से हिमाकत न हुई की उससे दो मीठी बातें बोल दें, जबतक रहा सहमा रहा, मुझको लगा की वहीं कुछ तो मुझसे बोल दें! अगर मेरे दिल के अलफाजों को ठुकरा दिया तोज़ यह आंखें उससे आजीवन रूबरु न कर पाएंगी, दिल की बातें दिल में न रह पाएंगी, अगर नामंजूर कर दिया तो, यह आंखें वर्षों तक सो न पाएंगी। यह दिल बहुत डरता हैं जो मिला नहीं उसके खोने से_2 तब कितना डरेगा अगर पूछ लिया उसकी दिल की बात उसके मेरे होने से। मुलाकातें तो होती रहेंगी अजनबी की तरह, इतना तो सब्र होगा मेरे दिल को वह मिल न सकी तो क्या, सामने आती तो रहेंगी रोज़ाना अजनबी की तरह। इश्क़ रहे, अधूरा रहे, इश्क़ रहे इकतरफा रहे, म...

मैं हु!

चित्र
मैं उदास हु, मैं कौन हूं, मैं क्या हूँ, मैं उस कस्ती का पताका हु, जिसे नहीं मालूम कि यह हवाओं का रुख क्या है, मैं लहर रहा वोह धार हु, जिसे मालूम न तूफ़ान क्या है, मैं वो जज़्बात हु जिसे ख़ुद के किनारे का पता क्या हैं। क्योंकि मैं कितना उदास हु। मैं दीप लिए दो पग भूमि में ख़ुद को समेट लेना चाहता हूं, विरह के दीपक से मैं खुश होने का चाह रखता हूं, क्योंकि खुद मैं उदासीन दुनियां से,यूं पंख फैलाए अलविदा चाहता हु। जब दिख रहा हु तो लोग उदास नहीं मानेंगे, क्योंकि जिंदगी का फ़ितरत है दिखना, चेहरे का दर्द यूं छुप जाना, इन आँसुओं की पीछे भी अपनी अजीब कहानी है, हँसी की भीड़ में छुपी एक उदासीन वीरानी है।

Jindagi Jine ki rah

चित्र
"ज़िंदगी क्या है?" एक समय की बात है, एक वृद्ध संत हिमालय की गुफा में वर्षों से ध्यान साधना में लीन थे। दूर-दूर से लोग उनके पास जीवन के उत्तरों की तलाश में आते, लेकिन वे मुस्कुराकर बस एक ही बात कहते — "जीवन कोई उत्तर नहीं, एक अनुभव है।" एक दिन एक नौजवान युवक, जिसका मन शंका, संघर्ष और अस्थिरता से भरा था, वहाँ पहुँचा। उसने संत से पूछा, "बाबा, कृपा करके बताइए, ये ज़िंदगी आखिर है क्या?" संत ने उसकी ओर देखा, मुस्कुराए और बोले, "कल सुबह सूर्योदय से पहले नदी किनारे आना। तुम्हारा उत्तर वहीं मिलेगा।" अगली सुबह, युवक नियत समय पर पहुँच गया। संत ने उसे एक मिट्टी का दिया दिया और कहा, "इसे लेकर इस पहाड़ी रास्ते पर चलो और ध्यान रखना — दीया बुझना नहीं चाहिए। जब लौटोगे, तब जीवन का अर्थ समझ पाओगे।" युवक दीये को लेकर चल पड़ा। रास्ता पथरीला था, कहीं अंधेरे में गड्ढे, तो कहीं तेज़ हवाएँ। उसने बड़ी सावधानी से दिया बचाकर सफ़र पूरा किया। जब लौटा, तो गर्व से बोला, "बाबा, देखिए, दिया नहीं बुझा। मैंने संभाल कर रखा।" संत मुस्कुराए, फिर गंभीर स्व...

मां का आंचल अब दूर हैं!

चित्र
हम सभी एक दूसरे के लिए नए नए होते है, न एक दूसरे जानते है न पहचानते है, धीरे धीरे जब कोई बोलता है, तो लगता है यह अपना हैं जो मेरा देखभाल कर रहा हैं| फ़िर वोही गोद में सुकून आने लगता है, और हमें कोई और गोद में उठाता है तो कुछ वक्त के लिए खुश तो होते है, लेकिन जैसे ही आपको भूख लगी और रोने लगें उसी समय आपका फिर गोद बदल दिया जाता है, फिर आपको सुकून तो मां के आंचल में ही मिलती हैं। वोह आंचल का कोना जिसे आप शायद खाना समझ के चबाया भी होगा, उसी आंचल से कभी बच्चे का आंसू पूंछे होगी मां ने। वोही गोदी थीं जहां बच्चा मां के सीने से सिमट के सोता है। वोह ख़ुशी फ़िर कहा मिलती हैं। जब पीछे मुड़के देखें तो आंचल तो वोही था, मां भी वोही थी जो माली की तरह ख्याला रखतीं थी। लेकिन समय बदल चुका था, हम कहीं दूर जा चुके थे। और उसका आंचल इस इंतेज़ार में था कि उसका बच्चा उसको अपने सराहना बनाने जरूर आयेगा, आंखें उसकी नम थीं कि उसका बच्चा पढ़ा लिखा बड़ा हो गया है, कि उसने उस आंचल को ही अपने से दूर एक आश्रम में छोड़ आया। अब आश्रम वाली मां क्या ही उसको अपना बचपन में जताया गया का प्यार बत...

कृतघ्न: आलोचक

चित्र
प्रत्येक यक्ति विचारों से स्वय को सर्वश्रेष्ठ ज्ञाता मालूम होता है, कोई कृतज्ञ होता है तो कोई कृतघ्न, यक्ति और उसकी छवि यही दर्शाती है कि वह कैसा आलोचक हो सकता हैं। विचारों को माला में न पिरो के भावी भाविक जीवन में भावुक तारीखें से उतरना चाहिए। अब हम अपने ही बात करे तो ज्यादा कुछ नहीं है बताने को परंतु इत्तेफाक है कि कुछ बातें में साझा कर रहा रहा हूं। जब सवेरे में उठा निकल पड़ा सैर सपाटे पर, इत्तेफ़ाकन मेरा उस पूरे रास्ते का दूरी करीबन 1.4km है आना जाना 4 दफा हुआ तो सुबह से एक यक्ति उसी रस्ते पर तक़रीबन 2_3 घंटे से खड़ा था जो कि उसी रस्ते पर एक माता का मंदिर भी बिलकुल उसके विपरित लोगो को देखते हुए सुन शान अधनंगन हाल में था, मैं एक बार आया फिर 2_3 बार रस्ते से आना जाना हुआ तो बिना हिले डुले एक ही जगह पर खड़ा रहा,सिर्फ मुख से कुछ शब्द बुदबुदा रहा था। आख़िर कर मुझसे रहा नहीं गया और मैंने पूछ ही लिया कि भाई यह क्यों खड़े हो मूरत की तरह तक़रीबन बीचों बीच सड़क पर कोई गाड़ी वाला धक्का मार देगा, वह कुछ सोचने से पहले ही उसने जवाब दिया कि उसको सही से दिखाई नहीं देता हैं वह भूख प्यास की तल...

India's Forex reserves declined,भारत का विदेशी मुद्रा भंडार साल के पहले सप्ताह में 1.268 अरब डॉलर गिरकर

चित्र
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार साल के पहले सप्ताह में 1.268 अरब डॉलर गिरकर 561.583 अरब डॉलर रह गया। भारतीय रिज़र्व बैंक के आंकड़ों से पता चला है कि विदेशी मुद्रा संपत्ति, भंडार का प्रमुख घटक, $ 1.747 बिलियन गिर गया, जबकि सोने में भंडार $ 461 मिलियन बढ़ गया। विदेशी मुद्रा डीलरों ने कहा कि विदेशी मुद्रा आस्तियों में गिरावट शायद रुपये को समर्थन देने के लिए केंद्रीय बैंक की डॉलर बिक्री के कारण थी। आरबीआई ने वृद्धि या गिरावट या विदेशी मुद्रा भंडार के पीछे कारण नहीं बताया।